Showing posts with label उलझा परेशान मन. Show all posts
Showing posts with label उलझा परेशान मन. Show all posts

Saturday, July 10, 2010

उलझा परेशान मन

कुछ बुझा, अबूझ जीवन का यक्ष प्रश्न,
तंग गली, अंधकार भविष्य की उलझन,
चाह आगे बढ़ने की और मार्ग अवरुद्ध,
कैसे आगे बढ़ें, मार-काट, राजनीति,
सुबह से शाम, बस ऐसा मस्तिष्क में,
बस, अब और नहीं, जाए कहां, क्या करें,
सब हो जाए संतुष्ट
खोज़ में उलझ-उलझ उलझा मन।