Showing posts with label corruption. Show all posts
Showing posts with label corruption. Show all posts

Monday, October 17, 2011

कांग्रेस के भ्रष्टाचार ने किया देश को हैरान

मेरे एक मित्र अनिल मिश्र जी की पंक्तियां

कांग्रेस का समर्थन
Ye Jo log bhari he dusht !
Inki pitaai se hi Desh hoga santusht !!
Congress ke bhrashtachar se inki ho gayi pahchan !
Ab pkistan ko dene chale Kashmir Ka daan !!
Desh ke naujawano ki khaakar ke maar ,!
... Bhool jaayege ye Sab Pakistan se pyar !!
Inke liye jooto ki maala bahut jaroori hai!
Inki pitaai Desh premiyo ki mazboori he !!


विरोध कांग्रेस का...

ये जो लोग बड़े हैं चतुर,
दूसरे के बोए को काटने को हैं आतुर...
कांग्रेस के भ्रष्टाचार ने किया देश को हैरान
ताकत का कर दुरुपयोग, बना ली दौलत की खान
एक-दो-तीन अब अगिनत कर दिए घोटाले
चूस-चूस लोगों का खून महल बना लगाए ताले
बना दिया कश्मीर को मुद्दा
य़े है नेहरू का भावी पीढ़ी को तोहफा
अब जो बोलते हैं वो खाते हैं पिटाई
सारी मलाई और भलाई कांग्रेस के हिस्से आई
आखिर कब चेतेगी देश की जनता...
बच्चे, युवा, प्रौढ़ और बूढ़े अब आएं आगे,
धोएं कलंक 'कांग्रेस' को ऐसे, कि जल्द देश छोड़ भागे




Sunday, October 24, 2010

कॉमनवेल्थ खेलों के घोटाले पर राजनीति ध्यान बांटने की साजिश

जिस घोटाले की जांच का पूरा देश इंतजार कर रहा था देर-सबेर प्रधानमंत्री ने स्वीकारा। चलो कॉमनवेल्थ खेल खत्म होने का इंतजार किया। ठीक किया, किंतु यह जांच सिर्फ यदि राजनीतिक लाभ लेने के लिए की जा रही है तो देश के तमाम आयकर दाताओं के पैसों का फिर नाजायज खर्च होना तय दिखाई जान पड़ रहा है।

खेल खत्म होने के साथ ही जिस प्रकार से खेलों की तैयारी में हुए भ्रष्टाचार की जांच के नाम पर राजनीति शुरू हुई है उससे तो यह स्पष्ट हो रहा है कि यह सब कवायद देश की तमाम नासमझ जनता को मूर्ख बनाकर भ्रमित करने की योजना है। जिस हिसाब से खेल आयोजन समिति और उससे जुड़े अधिकारी अपने पदों पर बरकरार रहकर जांच में सहयोग की बात कह रहे हैं वह यह साफ साबित कर रहा है कि जांच की कोई दिशा नहीं है और न ही जांच का कोई ठोस परिणाम निकलने वाला है।कॉमनवेल्थ खेलों पर जांच का सिलसिला शुरू हो चुका है। साथ ही आरंभ हो चुकी चिरपरिचित भारतीय राजनीति। चोर-चोर मौसेरे भाई की कहावत फिर चरितार्थ होती दिखाई दे रही है। महीनों पहले कॉमवेल्थ आयोजन को लेकर घोटालों के विरोध में मीडिया की सक्रियता से रिपोर्टों को जनमानस के समक्ष प्रस्तुत किया। मीडिया जितना सक्रिय था उतना ही निष्क्रिय भारतीय राजनीतिज्ञ और प्रशासन। आज तक किसी एक के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। हुआ वही, जो अब तक होता आया है। आरोप-प्रत्यारोप।सोमवार को भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने पुणे में बयान दिया था कि वह मंगलवार को दिल्ली में कॉमनवेल्थ खेलों से जुड़े घोटालों पर पर्दाफाश करेंगे। इस बयान का नतीजा भाजपा को अपने ही नेता और ठेकेदार सुधांशु मित्तल के घर आयकर विभाग के छापा से भुगतना पड़ा। छापे की कार्रवाई करीब 25 लोगों के घर की गई किंतु मीडिया में नाम सिर्फ भाजपा नेता का ही उजागर हुआ। भाजपा नेता घोटाले में संलिप्त हैं या नहीं कोई नहीं कह सकता, यह जांच का विषय है। किंतु यह आभास होता है कि यह पूरी कार्रवाई सिर्फ गडकरी की जुबान पर ताला लगाने की एक कोशिश मात्र दिख रही थी।